Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली में शादी से लौट रही बुलेरो खाई में गिरी, दो की मौत, 10 घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसडीआरएफ ने रात भर रेस्क्यू कर घायलों को निकाला, अस्पताल में भर्ती
देहरादून
। 28 फरवरी की देर रात्रि थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे 12 लोग सवार थे, जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान आरम्भ किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
*घायलों का विवरण:-*
1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे बंद, तीन जगहों पर फंसे यात्री; कई जिलों में अलर्ट जारी

*मृतको का विवरण-*
1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: स्कूल नहीं पहुंचीं लेडी टीचर, कमरे में इस हालत में मिली लाश

Select Language

Advertisement