Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून में फौजी ने इस मार दी अपनी ढाई साल की बच्ची

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी फरार, शराब के नशे में दिया वारदात का अंजाम
देहरादून। फौजी को शराब पीकर आने से पत्नी ने टोका तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। इस बीच फौजी ने अपनी ढाई साल की बच्ची को बुरी तरह पीट दिया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। आरोपी फरार है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजेश्वरी कॉलोनी बंजारावाला में रहने वाली नीरा मूल निवासी घेस-थराली, जिला चमोली ने तहरीर दी। बताया कि उसका पति आनंद सिंह सेना में नौकरी करता है। 10 जनवरी को रात में वह बाहर से शराब पीकर घर पहुंचा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में फौजी ने अपनी ढाई साल की बेटी नित्या को बुरी तरह से पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 13 जनवरी की रात बच्ची की मौत हो गई। एसएसआई पटेलनगर मनमोहन नेगी ने बताया कि फौजी 15 जनवरी की रात फिर शराब पीकर आया और पत्नी को पीटा। नीरा ने मायके वालों को बुलाया तो वह फरार हो गया। महिला की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने आनंद सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

Select Language

Advertisement