Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: बागजाला में 20वें दिन भी जारी धरना, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर नाराजगी

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के बागजाला गांव में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण भूमि के मालिकाना अधिकार, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव का अधिकार बहाल करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं।
धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार अधिकार देने वाली नहीं बल्कि छीनने वाली है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपने अधिकारों के लिए मजबूती से डटे रहें और अपना मालिकाना हक छीनकर लें।
धरने में किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, महिला नेता विमला रौथाण समेत कई लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि 20 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। इसी के चलते कल ‘भैंस के आगे बीन बजाने’ का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›