Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामलीला मैदान के निकट गुरुद्वारे के पीछे स्थित खाली प्लॉट में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से हल्द्वानी में रहकर सोने की कारीगरी का काम कर रहा था। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचित किया।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement