Report by : कालू वर्मा
Published at :
जेल प्रशासन की ओर से करवाया गया कन्हैया मित्तल की भजन संध्या का आयोजन

हरिद्वार। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल में हरिद्वार जिला जेल में भजन संध्या का आयोजन किया। जेल में बंद कैदियों को धार्मिक भजन सुनाए । कन्हैया मित्तल के भजनों पर सभी कैदी झूमते हुए नजर आए।
जेल प्रशासन की ओर से साधु संतों को भी बुलाया गया। कन्हैया मित्तल ने कहा कि जेल में बंद कैदी भी इंसान ही होते हैं। भगवान राम, हनुमान और खाटू श्याम के भजन सुनने से इन कैदियों की नकारात्मकता दूर होगी। इनके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि कैदियों में अपराध की प्रवत्ति दूर करने के लिए उन्होंने भजन संध्या का आयोजन किया। इसके लिए वो कन्हैया मित्तल का आभार व्यक्त करते हैं।