Report by : CWN Desk
Published at :
घास काटते समय पत्थर की चपेट में आई महिला सरपंच, दर्दनाक मौत

पौड़ी। गढ़वाल जिले के तलसारी गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 32 वर्षीय युवक जितेंद्र सिंह नेगी, पुत्र सतीश चंद्र, ने अपने ही घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण बताते हुए एक भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मामला राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी, लोकेश्वर सिंह ने बताया कि युवक की आत्महत्या की वास्तविक वजहों की जांच की जा रही है। साथ ही, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस ने इस मामले में वीडियो में नामजद भाजपा नेता हिमांशु चमोली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आर्थिक लेनदेन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है और वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

इस घटना ने पूरे इलाके में गहरा आक्रोश और सदमे का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की संभावना है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›