Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में तबाही: सोते-सोते उजड़ गया सपना, पहाड़ से गिरे बोल्डर ने ली मासूम की जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में बरसात का कहर एक बार फिर लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। सीमांत ज़िले पिथौरागढ़ के देवतपुरचौड़ा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक और दहशत में डाल दिया। रात करीब 1 बजे अचानक पहाड़ से एक विशाल बोल्डर लुढ़कता हुआ नीचे आया और गांव के दो मकानों को चीरता हुआ भीतर घुस गया। इस हादसे में 11 वर्षीय मासूम पूज्य कुमार उर्फ प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली से अपने रिश्तेदारों के यहां आए इस बच्चे का सपना सोते-सोते ही मौत में बदल गया। वहीं, मकान मालिक रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतक बालक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि बीते तीन दिनों से जारी मूसलधार बारिश के चलते पिथौरागढ़ जिले में दो दर्जन से अधिक मकान खतरे की जद में हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं, करीब डेढ़ दर्जन मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण बंद पड़े हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि देवतपुरचौड़ा गांव पहले भी कई बार इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुका है। पहाड़ी के बिल्कुल नीचे बसे होने के कारण यहां के लोग हमेशा खतरे में जीने को मजबूर हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम और भय का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement