Report by : CWN Desk
Published at :
लैंसडौन के सीडीए अधिकारी की मेरठ में जहरखुरानी गैंग ने हत्या की

नशीला पदार्थ सुंघाकर सीडीए अधिकारी अंकित पंवार को हाईवे किनारे फेंका, मोबाइल-नकदी लूट ली
मेरठ। मेरठ में जहरखुरानी गैंग ने लैंसडौन के सीडीए अधिकारी की हत्या की। पुलिस की अभी तक की छानबीन में ये बातें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर सीडीए अधिकारी अंकित पंवार को हाईवे किनारे फेंक दिया गया और मोबाइल-नकदी लूट ली। अंदेशा है कि नशीला पदार्थ और ठंड के कारण अंकित की मौत हुई।
देशभर से 40 रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) अधिकारियों की ट्रेनिंग मेरठ में चल रही है। मूलरूप से शामली के एलम निवासी अंकित पंवार भी ट्रेनिंग में आए हुए थे। अंकित लैंसडौन में तैनात थे। वर्तमान में अंकित का परिवार देहरादून के सुभाषनगर कॉलोनी में रहता है। खड़ौली में रविवार सुबह एनएच-58 किनारे तीन फीट गहरे गड्ढे में अंकित का शव मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर दिल और बिसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही हैं। उस टेंपो की तलाश है, जिसमें सवार होकर अंकित गए थे। कुछ सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। पुलिस टीमें तफ्तीश में लगी हुई हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›