Report by : कालू वर्मा
Published at :
लावारिस मुस्लिम युवक के जनाजे को हरिद्वार पुलिस के जवानों ने दिया कांधा

सुभाष नगर स्थित कब्रिस्तान में स्थानीय लोगों की मदद से किया सुपुर्द-ए-खाक
हरिद्वार
। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में दिनांक 30/6/2023 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत गुरु नानक ढाबा रानीपुर झाल के पास एक अज्ञात शव पुरुष उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष लावारिस अवस्था में मिला था। पंचायतनामे में युवक के मुस्लिम धर्म से सम्बन्धित होने की पुष्टि होने पर विभिन्न माध्यम से युवक की पहचान व परिजन की तलाश के प्रयास किए गए किन्तु सफलता नही मिली।
नियत प्रतिक्षा अवधि समाप्त होने पर आज दिनांक 06/07/2023 को चेतक पर नियुक्त कर्म0 गण द्वारा शव को शव को कांधा देकर सुभाष नगर स्थित कब्रिस्तान में ले जाया गया व पूरे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सुपुर्द ए खाक किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›