Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
3 दिन पहले हुआ था जनेऊ संस्कार, आज पंचेश्वर में डूबने से युवक की मौत

जाख गांव के पांच युवा सरयू नदी में नहाने गए थे, ग्रामीणों के मना करने पर नदी में चले गए

चंपावत। चम्पावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत में स्थित पंचेश्वर में नहाने के दौरान जाख (चमदेवल) गांव के 19 वर्षीय युवा सचिन बिष्ट पुत्र मदन सिंह की सरयू नदी में डूब गया। 3 दिन पहले ही उसका जनेऊ संस्कार हुआ था। सचिन की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक जाख गांव के चार पांच युवा सरयू नदी में नहाने आए थे। ग्रामीणों के द्वारा युवाओं को नहाने के लिए मना भी किया गया था पर युवा नहीं माने और नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि सचिन ने एसएससी की रिटन व फिजिकल की परीक्षा पास कर ली थी। सचिन के साथियों ने हल्ला मचाया तो मौके पर एसएसबी के जवान पहुंचे और उन्होंने सचिन को नदी से निकालकर 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक के मृत घोषित किए जाने के बावजूद सचिन के परिजन उसे लेकर चम्पावत जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके परिजन मायूस होकर पूरी तरह टूट गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›