Report by : CWN Desk
Published at :
कनखल पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा चोर

कनखल (हरिद्वार)- जिले के थाना क्षेत्रों में एसएसपी अजय सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। गुरूवार को कनखल पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक बाइक चोर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त से चोरी की बाइक बरामद की है। कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि 12 जुलाई को भीमगोडा नई बस्ती शिवगढ़ खडखडी निवासी गौरव ने उसके भाई की बाइक चोरी होने के संबंध में थाना कनखल पर मामला दर्ज कराया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 17 अगस्त को नहर पटरी रेगुलेटर पुल ज्वालापुर से अभियुक्त को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र हुकम सिह निवासी बैरागी कैम्प थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस टीम ने अभियुक्त से स्पलेंडर बाइक बरामद कर ली है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, कांस्टेबल उमेद सिंह, अरविंद नौटियाल शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›