Report by : Paras Bisht
Published at :
काठगोदाम पुलिस ने गौलापार क्षेत्र में 52 पेटी शराब पकड़ी

चिड़ियाघर के पास बने एक कमरे से रखी गई थी 20 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 32 पेटी देशी शराब, एक व्यक्ति गिरफ्तार
हल्द्वानी।
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम गौलापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से चिड़ियाघर के पास बने कमरे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 32 पेटी देशी शराब कुल 52 पेटी शराब बरामद कर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम के आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया
गिरफ्तारी-
मनीष कुमार पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल
बरामदगी:-
1- अभियुक्त के कब्जे से 52 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जिसमें
● 07 पेटियों में 120 अद्धे व 96 पव्वे 8pm व्हिस्की अंग्रेजी शराब
● 13 पेटियों में 168 अद्धे व 288 पव्वे naughty boys xxx रम अंग्रेजी शराब
● 20 पेटियों में 216 बोतल व 96 पव्वे दबंग देशी शराब
● 07 पेटियों में 84 बोतल पिकनिक देशी शराब
● 05 पेटियों में 12 बोतल व 192 पव्वे गुलाब देशी शराब
पुलिस टीम
1- श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम
2- उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा
3- उ0नि0 फ़िरोज़ आलम प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम
4-उ0नि0 महेंद्र राज सिंह प्रभारी चौकी दमुवाडूंगा
5-कानि0 सुरेंद्र सिंह
6-कानि0 चन्दर सामंत
7-कानि0 संतोष कुमार
8-कानि0 योगेश कुमार
9-कानि0 बसंत टम्टा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›