Connect with us

नई दिल्ली

महिला पार्टनर की हत्या, शव को कटर से काटकर 100 टुकड़े बनाए और कूकर में पकाकर कुत्तों को खिलाये

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुंबई में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी महिला

महाराष्ट्र। मुंबई में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की उसके पार्टनर ने हत्या कर दी। शव को कटर से काटकर 100 टुकड़े बनाए और टुकड़ों को कूकर में पकाकर कुत्तों को खिला दिया।
मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित गीता कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में बीती शाम तकरीबन 8 बजे सोसाइटी की एक बिल्डिंग के सातवें मंजिल के फ्लैट से महिला की लाश के कई टुकड़ों में पुलिस ने बरामद किए। रेसिडेंट्स की तरफ से शिकायत मिली थी कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। महिला का शव कई टुकड़ों में बरामद हुआ। महिला का गला रेत कर हत्या की गई थी। महिला का नाम सरस्वती विद्या है और वो अपने लिव इन पार्टनर मनोज साहनी के साथ रह रही थी। लिव इन पार्टनर की उम्र 56 साल है। पुलिस को शक है कि हत्या 4 जून को ही हो गई थी।
दोनों आकाशगंगा भवन  में किराए के फ्लैट में 3 साल से रह रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर महिला के लिव इन पार्टनर मनोज साने को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है।इस घटना का वीभत्स पहलू यह है कि मृतका के  शरीर के टुकड़े कर कुकर में पकाए गए। आरोपी ने महिला के शरीर के टुकड़े कर कुकर में पकाए और कुत्तों को खिलाए। फ्लैट से से दुर्गंध आने पर लोगों ने शिकायत की।
पुलिस को अभी तक यही पता चला है कि मनोज ने तीन से चार दिन पहले हत्या की ये वारदात अंजाम दी और उसके बाद आरोपी मनोज ने पेड़ काटने का कटर खरीदा जिससे उसने सरस्वती वैद्य के शव के टुकड़े किए। इतना ही नहीं फ्लैट में पुलिस ने जब ये देखा कि वहां आरोपी ने सरस्वती के शरीर के कुछ हिस्सों को कुकर में डालकर उबाला भी था। लेकिन उसने लाश के टुकड़ों को क्यों उबाला इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो सका। पुलिस का अंदाजा है कि हो सकता है कि लाश से आने वाली बदबू को कम करने और उससे बचने के लिए ही लाश के टुकड़ों को उबाल दिया। हालांकि पुलिस इस बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है।पुलिस की शुरुआती पूछताछ में ये भी पता चला है कि मनोज मुंबई के बोरिवली में एक दुकान चलाता है। लेकिन उसका कारोबार क्या है, अभी ये बात निकलकर सामने नहीं आई है।

Select Language

Advertisement