Connect with us

उधमसिंह नगर

लायंस क्लब सिटी ने रेल सुविधाएं बढ़ाने को रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में लायंस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल रेल अधिकारियों से मिला। काशीपर क्षेत्र की आम जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव के नाम संबोधित रेलवे से संबंधित समस्यायों का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह को सौंपा। स्टेशन अधीक्षक ने लायंस क्लब काशीपुर सिटी को आश्वस्त किया कि वह ज्ञापन के बारे मे मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य सम्बंधित वरिष्ठ रेल अधिकारियों को अवगत करा कर शीघ्र ही भेज देंगे।

क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि एक ज्ञापन एवं अनुरोध पत्र सीधे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को भी सीधे भेजा गया है। भेजे गए पत्र में काशीपुर से वाया लखनऊ गोरखपुर तक सीधी ट्रेन चलाई जाए, रामनगर से नई दिल्ली तक प्रातः कालीन जन शताब्दी ट्रेन चलाई जाए जो कि सुबह 5 बजे चलकर 10 बजे तक नई दिल्ली पहुंचे वापसी मे सांय 5 बजे नई दिल्ली से चलकर काशीपुर रात्रि दस बजे तक काशीपुर पहुंचे। रामनगर से काशीपुर से एक ट्रेन सुबह 5 बजे सीधी हरिद्वार देहरादून के लिए चलाई जाए जो सांय 5 बजे देहरादून से चलकर रात्रि दस बजे काशीपुर पहुंच सके। रामनगर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें संख्या 15034/15033 को फिर से शुरू किया जाए। तीर्थ स्थल अयोध्या एवं वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाए, रामनगर से मुरादाबाद के बीच कोरोना काल में बंद की गई सभी ट्रेनों को शीघ्र ही शुरू किया जाए।
22 मार्च से शुरू हो रहे चैती मेले में आने वाले हजारों यात्रियों के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाए, काशीपुर स्टेशन के तीनो प्लेटफार्मो को हाई लेबल किया जाए जिससे कि यात्रियों को ट्रेनें मे चड़ने उतरने मे दिक्कत न हो, सभी ट्रेनों का ठहराव 5 मिंट किया जाए,स्टेशन परिसर मे पानी के जगह जगह ऑटोमैटिक मशीनें लगाई जाए, काशीपुर स्टेशन पर आस पास के सभी इतिहासिक एवं धार्मिक स्थल द्रोणा सागर, गिरीताल मोटेश्वर महादेव मंदिर, चैती मंदिर समेत अन्य पर्यटक स्थलों की जानकारी के बोर्ड फोटो समेत लगाए जाए। इस अवसर पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा,सचिव हरिओम तोमर,कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, मेंबरशिप चेयरपर्सन स्वतंत्र मेहरोत्रा, उप सचिव संजय राय आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement