Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पेंशन बहाली का मुद्दा विधानसभा में उठाने पर विधायक तिवारी का फूल-मालाओं से स्वागत
पेंशन बहाली का मुद्दा विधानसभा में उठाने पर विधायक तिवारी का फूल-मालाओं से स्वागत

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी ने आज गांधी पार्क में विधायक मनोज तिवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। बताते चले कि विधायक तिवारी ने कार्मिकों की पेंशन बहाली का मुद्दा विधान सभा में उठाया था। जिससे कार्मिक गदगद थे।
एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि आगामी चुनावों में पेंशन बहाली बड़ा मुद्दा बनेगा। हिमांचल इसका ताजा उदाहरण है। राजनैतिक दल पेंशन बहाली की मांग को अनदेखा नहीं कर सकते ।
संगठन के जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, तारा जोशी, पूरन सिंह, राजू मेहरा, मोहन सिंह बिष्ट, हीरा सिंह डोबाल, कुंदन सिंह गैडा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›