Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

विवाहिता ने पंखे पर लटक कर दी जान, पुलिस करेगी जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कपकोट क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पंखे से उतारा शव
बागेश्वर
। कपकोट में वक्त विवाहिता ने मंगलवार देर शाम पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
ग्राम बाछम हाल कपकोट शिवालय वार्ड निवासी सरस्वती देवी ने मंगलवार की देर शाम घर के अंदर लगे पंखे में लटककर अपनी जान दे दी। भवन स्वामी भाष्कर कपकोटी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटकी महिला को नीचे उतारा। परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद रात में ही परिजन पहुंचे और पंचनामा भरा गया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के पूर्व SP लोकेश्वर सिंह शिकायतकर्ता को नग्न कर पीटने के दोषी, सरकार को कार्रवाई का निर्देश

Select Language

Advertisement