Report by : CWN Desk
Published at :
चीला नहर मार्ग पर बुलेट सवार एमआर लापता, बुलेट चाभी लगी मिली

दोस्त के पीछे पीछे बुलटे से ऋिषकेश से लौट रहा था एमआर, नहर में डूबने की आशंका
ऋषिकेश। चीला नहर के पास से लापता हुए दवा कंपनी के एमआर के डूबने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ ने चीला नहर में एमआर की खोजबीन शुरू कर दी है। ऋषिकेश गैलेक्सो दवा कंपनी में एमआर का काम करने वाला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक 17 मई की शाम ऋषिकेश चीला शक्ति नहर के पास से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई क हवाले से कहा गया है िक बुधवार की शाम पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने मोबाइल से फोन से सूचना दी कि उनका साथी मंजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र सरणजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 264, कुर्मांचल नगर, थाना इज्जत नगर, बरेली उत्तर प्रदेश अपनी मोटरसाइकिल से उनके पीछे चीला रोड पर आ रहा था। थोड़ी दूर चलने के बाद जब मंजीत पीछे नहीं दिखाई दिया। तब हम वापस गए तो गुजर बस्ती चीला मार्ग के पास नहर किनारे उसकी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी थी, उसका बैग भी गाड़ी में था। आसपास ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर मंजीत सिंह के साथी आकाश मिश्रा व विक्रांत कुमार मिले। जिनसे पूछताछ की गई तो बताया कि हम लोग कंपनी के एक कार्यक्रम में ऋषिकेश आए थे। वापसी में हम दो लोग एक बाइक में तथा मनजीत सिंह अपनी बुलेट से लौट रहे थे। सभी लोग गैलेक्सो कंपनी में एमआर का काम करते हैं। रास्ते में मंजीत एक जगह रुका हुआ था और नहर में नहाने के लिए कह रहा था। हमने मना कर दिया था। उसके बाद हम फिर आगे पीछे चलते रहे। बीन नदी के पास जब हमने पीछे देखा तो मंजीत दिखाई नहीं दिया। हमने आसपास ढूंढा लेकिन नही मिला। तब से वह लापता है। उसके डूबने की आशंका को देखते हुए मौके पर एसडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन की गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›