Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

विपक्षीय नेताओं का दमन कर रही मोदी सरकार: आप पार्टी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी नेता भुवन चंद्र जोशी ने कहा है कि मोदी सरकार विपक्षियों का दमन कर सवालों से नही बच सकती। जारी बयान में आप नेता भुवन जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति की अलख जगाने वाले मनीष सिसौदिया को केंद्र सरकार ने सीबीआई और ईडी का गलत इस्तेमाल कर जेल भेज दिया। अब अडानी मामले पर मुखर होकर सवाल उठा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि वह अपने ऊपर पूछे गए सवालों से घबरा गयी है।
बयान में आप के संस्थापक सदस्य भुवन जोशी ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार को अडानी मामले के सामने आने के बाद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवाल चुभ रहे थे। सरकार ने इस मामले पर कोई जांच तो नही बिठाई उलटा सरकार पर सवाल उठा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ही खत्म कर दी। भुवन जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से देश ही नही विदेशों में भी भारत सरकार की छवि धूमिल हुई है।
आप नेता ने कहा कि भाजपा के कई नेता आपत्तिजनक बयान देने के लिए मशहूर है लेकिन उनकी ना तो सदस्यता खत्म हुई,ना ही उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई जांच हुई। कहा कि विपक्ष के नेताओं को भाजपा भ्रष्ट बताती है। जब वह भाजपा ज्वाइन कर ले तो उसके सारे दाग धुल जाते है और वह कथित देशभक्तों की जमात में शामिल हो जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement