Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में ऑटो चालक की प्रेम प्रसंग में हत्या, चार गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर: रुद्रपुर के रमपुरा इलाके से 9 दिनों से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने प्रीत विहार क्षेत्र में एक नदी के किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण बताया है और इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
मृतक सुमित ने सात साल पहले लव मैरिज की थी और उसका एक पांच साल का बेटा है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जब से वह लापता हुआ था, तब से उसके परिवार और दोस्तों ने उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मांग की कि दो अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
बुधवार को स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कोतवाली का घेराव किया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से नैनीताल जिले में पांच राजमार्ग, 2 जिला मार्ग सहित 33 आंतरिक मार्ग बंद, देखें कौन कौन रास्ते हैं बंद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement