Connect with us

हरिद्वार

पिरान कलियर आई महिला की बावन दर्रे के पास हत्या, पति-बेटा गायब

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। पति और बेटे के साथ पिरान कलियर पहुंची महिला की बावन दर्रे के पास देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति और बेटा गायब है। महिला सहारनपुर की रहने वाली है।
पुलिस के अनुसार सकीना (25) रविवार को अपने पति सुहैल और बेटे के साथ कलियर आई थी। देर रात धनौरी के बावन दर्रे के पास किसी ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर कलियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दम तोड़ने से पहले महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसका पति और बच्चा भी था, जिसके बाद पुलिस महिला के पति और बच्चे की तलाश में जुट गई है। सूचना मिलने पर एसएसपी अजय सिंह कलियर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सेवानिवृत्ति के बाद मिली रकम हड़पने के लिए दो बेटियों ने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement