Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

कैंची धाम मेला 2026: अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए नया रूट डायवर्जन प्लान जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नीम करौली बाबा कैंची धाम मेले को लेकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर का रूट डायवर्जन प्लान जारी हो गया है। सफर पर निकलने से पहले पढ़ें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी।

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद नैनीताल के कोतवाली भवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कैंची धाम मंदिर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों जैसे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर से नैनीताल व हल्द्वानी की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है।
यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान के तहत बागेश्वर, गरुड़, सोमेश्वर और अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त हल्के व भारी सवारी और माल वाहनों को सिकुड़ा बैंड से डायवर्ट किया जाएगा। ये सभी वाहन अब वाया लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी की ओर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इस मार्ग के प्रयोग से मुख्य भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह विशेष यातायात डायवर्जन प्लान दिनांक 13.06.2026 से दिनांक 16.06.2026 तक पूरी तरह से प्रभावी रहेगा। इस दौरान जीरो जोन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।इसके अतिरिक्त, पिथौरागढ़, शेराघाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट और दन्या की तरफ से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को बाड़ीछीना और सुवाखान तिराहा होते हुए वाया लमगड़ा की तरफ भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, रानीखेत, द्वाराहाट और चौखुटिया से हल्द्वानी आने वाले सभी प्रकार के हल्के और भारी सवारी व माल वाहनों को भतरौजखान से वाया रामनगर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए इस रूट डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
प्रशासन ने मेले के दौरान आम जनता और श्रद्धालुओं से यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न बने। इस अवधि में घर से निकलने वाले यात्री नए रूट डायवर्जन प्लान को देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कैंची धाम मेले के दौरान कानून व्यवस्था और सुचारू यातायात को बनाए रखना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement