Connect with us

हल्द्वानी

रजिस्ट्री में रोक की खबर अफवाह, केवल क्रॉस चेक किया जा रहा है : जिलाधिकारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- शहर में रजिस्ट्रियों को लेकर चल रही अफवाहों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि किसी भी तरह की रजिस्ट्री में रोक नहीं लगाई गई है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा किसानों को भूमि बेचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। केवल नियमों के विरुद्ध प्लाटिंग कर बेचने पर कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने कहा की कुछ लोगों द्वारा अपने फायदे के लिए रजिस्ट्री ना होने की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने साफ किया की रजिस्ट्री को रोका नहीं गया, बल्कि केवल क्रॉस चेक किया जा रहा है। किसानों को गुमराह कर प्रॉपर्टी डीलर अपना फायदा उठा रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्लाटिंग कर रहा है तो रेरा से परमिशन लेकर कार्य करें इसमें कोई रोक नही है।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ की तरह अब बागेश्वर के कांडा में भूमि में लम्बी दरारें, जिला प्रशासन ने मशीनों से खनन को रोका

Select Language

Advertisement