Connect with us

उधमसिंह नगर

एक कुत्ते को गोली मार दी, दूसरे पर कार चढ़ाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कुत्ते के मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी
काशीपुर। कुंडा थाना क्षेत्र में एक पालतू डॉग को गोली मारकर घायल करने और दूसरे पर गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
पिस्तोरा डाक करनपुर निवासी बूटा सिंह पुत्र मोहन सिंह ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी है। बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे उनके दोनों पालतू डॉग नर एवं मादा घर के बाहर गेट पर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र पुत्र अवतार सिंह अपनी कार से आया और एक डॉग को गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद फीमेल डॉग पर उसने अपनी गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पीड़ित ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा घर से बाहर आया तो जितेन्द्र अपनी गाड़ी से भाग गया। पूरा घटना क्रम घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। बताया कि जितेन्द्र ने कुछ समय बाद उनके बेटे सुरजीत सिंह को फोन किया और धमकी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट करायी तो जान से मार दूंगा, आगे की सोच लेना।
कुंडा थाना निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धारा 428, 506 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक डॉग का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement