Report by : CWN Desk
Published at :
पत्नी ने विवाद पर बेटी से पिटवाया, आहत व्यापारी ने आत्महत्या की, खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाई

बाजपुर। ऊधमसिंहनगर जनपद के बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को घोगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव में पिता-पुत्र नदी में बह गए, जिसमें पिता की मौत हो गई जबकि दिव्यांग पुत्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अकील अहमद पुत्र जमील अहमद अपने इकलौते पुत्र कामिल के साथ खेतों के पास नदी किनारे पॉपलर के पेड़ों को देख रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से कामिल अचानक नदी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए पिता अकील भी नदी में कूद पड़े, लेकिन दोनों ही तेज बहाव में बहते चले गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव प्रयास शुरू किए। गांव के कुछ तैराक युवकों की मदद से अकील अहमद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दिव्यांग पुत्र कामिल की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामला एसडीएम के समक्ष रखा। वहीं, नैनीताल लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने पीड़ित परिवार के मुखिया जाकिर से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

घटना स्थल पर पहुंची उप जिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासन की ओर से यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस हादसे से परिवार पर गहरा संकट छा गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›