Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दंपती की मौत, ट्रक चालक फरार

उत्तरकाशी। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे लंबगांव विकासखंड के पट्टी उपली क्षेत्र में कौडार-दीनगांव-मुखेम मोटर मार्ग पर ओनालगांव के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो नौजवान युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान बालकृष्ण (19 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह राणा निवासी ग्राम मुखमालगांव तथा विपिन (17 वर्ष) पुत्र अजय पोखरियाल निवासी ग्राम पोखरी, पट्टी उपली रमौली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गए थे। घर लौटते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ओनालगांव निवासी सुरेश सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष लंबगांव धर्मेंद्र रौतेला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रात के अंधेरे में दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया और आवश्यक कार्यवाही पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया।
युवाओं की असमय मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक बिक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, ब्लाक प्रमुख मनीषा पंवार, जिला पंचायत सदस्य विजय रविंद्र पंवार सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी। यह हादसा क्षेत्र के लोगों के लिए गहरा सदमा है और सभी ने युवाओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›