Connect with us

नई दिल्ली

नैनीताल में गुलदार का आतंक, कुत्ते को बनाया निवाला, सीसीटीवी में कैद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुलदार बेखौफ होकर सीढ़ियों के रास्ते घरों से होते हुए आगे निकलता दिख रहा
(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार के घर घर घूमने का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। ये गुलदार कुत्तों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित धूप कोठी क्षेत्र के एक घर में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो कैद हुआ है। यहां गुलदार बेखौफ होकर पहले लिंटर में मंडराता है और फिर सीढ़ियों के रास्ते घरों से होते हुए आगे निकलता दिख रहा है। ये गुलदार मार्शल कॉटेज के एक रिहायशी क्षेत्र में मकान के आंगन में खेल रहे पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डालता है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग अब क्षेत्र में हल्ला गुल्ला कर गुलदार को भगा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को अविलम्ब पकड़ने की मांग की है। नैनीताल के कई हिस्सों में गुलदारों ने यही हाल कर रखा है। विभाग शाम को अंधेरा होते ही पटाखे फोड़कर गुलदार को जंगल की तरफ खदेड़ रहा है। वीडियो, बीती 24 जनवरी की रात दो बजे का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉगर अमित साह की मौत पर 'जस्टिस फ़ॉर अमित'(न्याय दो)की मांग को लेकर, आंदोलनकारियों ने कैंडल जला दो मिनट का मौन रखा

Select Language

Advertisement