Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यमकेश्वर के रिजॉर्ट में रेव पार्टी, 37 युवक-युवतियां गिरफ्तार

पौड़ी। यमकेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल पुलिस टीम के साथ गंगा भोगपुर तल्ला स्थित इवाना रिजॉर्ट पहुंचे। यहां 28 पुरुष और नौ महिलाएं पार्टी करते हुए पकड़े गए।
गौरतलब है कि उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने मानसून व सुरक्षा को देखते हुए पहली जुलाई से क्षेत्र के सभी रिजॉर्ट और कैंपिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद होटल स्वामी प्रशांत ने नियमों की अनदेखी कर रिजॉर्ट का संचालन जारी रखा और अवैध रेव पार्टी का आयोजन किया।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक-युवतियों में अधिकांश बाहरी राज्यों से आए थे। रिजॉर्ट से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›