Report by : CWN Desk
Published at :
ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अश्लील वीडियो प्ले, DM ने रुकवाई स्क्रीनिंग, साइबर पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं पर गूगल मीट के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अचानक एक व्यक्ति ने टीवी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चला दिया। यह घटना NIC ऑडिटोरियम में हुई, जहां DM ई-चौपाल के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पत्रकारों और आमजन से संवाद कर रहे थे। बैठक में स्कूलों की जर्जर इमारतों, किताबों के वितरण, मिड-डे मील और युग्मन जैसी समस्याओं पर चर्चा चल रही थी।

वीडियो प्ले होते ही मीटिंग में अफरा-तफरी मच गई और DM ने तुरंत वीडियो रुकवाया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस को जांच के आदेश दिए। इस दौरान मीटिंग में बीएसए रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि “जैसन” नामक व्यक्ति ने मीटिंग में अश्लील वीडियो शेयर किया।

घटना के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग के बीच नाराजगी का माहौल है। साइबर पुलिस अब वीडियो शेयर करने वाले की पहचान और मंशा की जांच में जुटी है। जिला प्रशासन ने इस तरह की हरकत को गंभीर साइबर अपराध मानते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›