Connect with us

उधमसिंह नगर

प्रेमिका को व्हाट्सअप कॉल की और फिर प्रेमी की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुदपुर का मामला, प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर तो बिस्तर में पड़ा था शव

रुद्रपुर। प्रेमिका को वीडियो कॉल में आत्महत्या की धमकी देने के रम्पुरा निवासी युवक की लाश संदिग्ध हालात में बिस्तर में मिली। परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक रम्पुरा वार्ड नंबर 25 निवासी 20 वर्षीय शिवा कोली पुत्र नरेश कोली का मोहल्ले के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही आपस में विवाह करना चाहते थे, लेकिन कुछ दिनों से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। सोमवार देर रात शिवा ने अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप वीडियो कॉल की और उसे आत्महत्या करने की धमकी दी।
युवती अपने परिजनों के साथ शिवा के घर गई और उसके स्वजनों को मामले की जानकारी दी। जब शिवा के स्वजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर में मृत अवस्था पर पड़ा हुआ था। यह देख स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Select Language

Advertisement