Connect with us

मौसम

देहरादून और नैनीताल समेत 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मानसून विदाई से पहले फिर सक्रिय, आज तेज बारिश की चेतावनी
हल्द्वानी। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है। तीव्र बौछारों के दौर जारी हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल तथा बागेश्वर जनपदों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने की आशंका है। प्रदेश के अधिकांश जनपद में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज राज्य के छह जनपदों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement