Connect with us

हरिद्वार

जेई-एई भर्ती घोटाले के इनामी धारीवाल के प्रधानी का अधिकार सीज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रशासन ने उप प्रधान को सौंपा पंचायत के विकास का जिम्मा

हरिद्वार। जेई-एई की परीक्षा भर्ती घोटाले में फरार 50 हजार के इनामी भाजपा के मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष और मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल की प्रधानी भी चली गई। प्रसाशन ने धारीवाल के ग्राम प्रधान के अधिकार को सीज कर उप प्रधान को दायित्व सौंपा दिया है।
परीक्षा भर्ती घोटाले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने के बाद भाजपा ने उससे किनारा कर लिया था। 23 जनवरी को उससे त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में 25 जनवरी को उसे भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। एसआईटी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैंम गिरफ्तारी नहीं होने पर 50 हजार का इनाम घोषित है और कुर्की की मुनादी कराई जा चुकी है।
संजय धारीवाल गांव का प्रधान भी था। जनवरी एवं फरवरी माह में शासन की ओर से राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त की किश्त भेजी गई थी। गांव के खाते में 15 लाख रुपये का बजट विकास कार्यों के लिए आया हुआ है। लिहाजा प्रसाशन ने ग्राम प्रधानी के अधिकार उप प्रधान को दे दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement