Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

द्वाराहाट के जंगल में मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित भांसीकफलानी जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव। 10-12 दिन पुराना शव सड़ा-गला मिला। पुलिस गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है।

अल्मोड़ा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। द्वाराहाट क्षेत्र के भांसीकफलानी जंगल में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बारीकी से मौका-मुआयना कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद से ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, शव लगभग 10 से 12 दिन पुराना माना जा रहा है। इतने दिनों तक खुले जंगल में पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह सड़-गल चुका है। इस वजह से फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील जोशी के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर भी महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों ही कोणों से मामले की गहन जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement