Report by : Paras Bisht
Published at : Updated at :
रैरा एवं विकास प्राधिकरण के विरोध में सैकड़ो किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया

क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति कुछ अलग है, ऐसे में यहां पर रैरा एक्ट को लागू करना अनुचित है : बलजीत सिंह

हल्द्वानी- रैरा एवं विकास प्राधिकरण के विरोध में युवा संघर्ष समिति के अंतर्गत सैकड़ो किसानों द्वारा बुद्धा पार्क में रैरा एवं विकास प्राधिकरण के चल रही तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया है। विरोध प्रदर्शन में किसान बड़ी संख्या में विरोध स्थल पहुंचे। जहाँ से उनके द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को रेरा कानून के विरोध में ज्ञापन देने के लिए रैली निकाली गई। युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजक बलजीत सिंह का कहना है कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति कुछ अलग है। इन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहा रेरा एक्ट लागू किया जाना अनुचित है । आंदोलन में किसानों की भारी तादाद को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम प्रतितोष वर्मा, सीओ भूपेंद्र धौनी, सीओ लालकुआं संगीता,कोतवाल हरेन्द्र चौधरी,एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक,समेत बड़ी संख्या में चौकी और थानों के पुलिस मौजूद रही।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›