Report by : कालू वर्मा
Published at :
सर्व सिद्धि कला केंद्र संस्था अच्छी शिक्षा का केंद्र : शिवांगी त्रिपाठी

कला केंद्र संस्था ने उठाया गरीब आशाएं बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छी प्रेरणा देने का जिम्मा
हरिद्वार।
नृत्य और कत्थक कला से प्रेरित लोग सर्व सिद्धि कला केंद्र संस्था से जुड़ रहे हैं। उनके पारिवारिक बच्चों को एक अच्छे दिशा दिखाने का काम इस संस्था की संस्थापक शिवांगी त्रिपाठी द्वारा किया जा रहा है।
संस्थापक शिवांगी त्रिपाठी का कहना है की सभी बच्चों को आगे आना चाहिए। यही बच्चे आगे जाकर दुनिया का नाम रोशन करेंगे। हर बच्चे के अंदर जज्बा होता है कि मैं कुछ करूं, वह बच्चा सब कर सकता है। अगर उसको अच्छी प्रेरणा और साथ मिले और मैं यही चाहूंगी कि बच्चे आगे आए और उनको अच्छी शिक्षा के माध्यम से  डांस कथक आदि सीखे और अपने परिवार का नाम रोशन करें। अनेक प्रोग्राम में उनकी संस्था के बच्चे बहुत ही उत्साह के साथ सबके दिलों को जीत रहे हैं। अभी हाल ही में जीआरपी  जन्माष्टमी के प्रोग्राम में भी उनकी संस्था के बच्चों ने नृत्य दिखाकर एक अलग ही छाप छोड़ी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›