Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के खाती गांव में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्कूटी सवार खाई में गिरा, SDRF ने निकाला शव
पिथौरागढ़
। जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत खतीगांव-तल्ली धार मोटर मार्ग पर खाती गांव, पट्टी चमाली के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम SI राम सिंह बोरा के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।  उक्त स्कूटी (UK 05- 4019) में एक युवक अरमान सिंह s/o राम सिंह चड्ढा, उम्र 17 वर्ष, निवासी तल्लीधार, पट्टी चमाली, पिथौरागढ़ सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उक्त युवक के शव को बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टैग लगे जानवरों को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग,  नगरपालिका अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement