Report by : Paras Bisht
Published at :
सीनियर पीसीएस अधिकारी 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार , विजिलेंस टीम ने की बडी कार्यवाही

रुद्रपुर(उधमसिंहनगर)- विजिलेंस टीम ने बडी कार्यवाही करते हुए एक सीनियर पीसीएस अधिकारी को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार गिरफ्तार PCS अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी बतौर जिला पंचायत राज अधिकारी रुद्रपुर में तैनात है। विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि एक ब्यक्ति से उपकरणों की सप्लाई और कार्यों के भुगतान के बदले में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने 1 लाख रिश्वत की डिमांड की थी। सभी साक्षो की जाँच के बाद विजिलेंस टीम ने निरीक्षक ललित पांडे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया, इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी रुद्रपुर रमेश चंद्र त्रिपाठी को रंगे हाथों एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। रमेश चंद्र त्रिपाठी 2005 बैच के सीनियर पीसीएस अधिकारी हैं। बताया गया है कि त्रिपाठी के घर से भी 20 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›