Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में पॉड टैक्सी और हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध पर अपर सचिव वित्त की अध्यक्षता में कमेटी देगी सरकार को सुझाव

सीएम धामी ने कमेटी बनाने की घोषणा की, व्यापारियों के सुझाव लेकर ही फैसला लेगी सरकार

हरिद्वार। धर्मनगरी में पॉड टैक्सी और हरकी पैड़ी कॉरिडोर को लेकर हो रहे विरोध के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव वित्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की घोषणा की है। कमेटी व्यापारियों से सुझाव लेकर सरकार को देगी।
सीएम ने कहा कि सरकार व्यापारियों के सुझाव लेकर ही फैसला लेगी। सरकार के फैसले में व्यापारियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सीएम धामी ने शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडिटॉरियम में आयोजित भाजपा द्वारा आयोजित व्यापारी संगठनों के सम्मेलन में यह बात कही।
हरिद्वार के व्यापारियों ने सीएम धामी से हरकी पैड़ी कॉरिडोर और पॉड टैक्सी रूट के विषय में बन रही भ्रम की स्थिति को साफ करने की मांग की। व्यापारी नेताओं ने मंच से कहा कि शहर का व्यापारी आए दिन सोशल मीडिया पर आने वाले पॉड टैक्सी रूट और कॉरिडोर के नक्शों को लेकर परेशान है। शहर व्यापार मंडल के वरिष्ठ व्यापारी नेता को भी दो मिनट अपनी बात कहने का मौका मिला।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंच से व्यापारी नेताओं की मांग पर कहा कि अपर सचिव वित्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमेटी व्यापारियों और अन्य संगठनों से सुझाव लेकर व्यापारी और शहर हित का ख्याल रखकर ही इस पर निर्णय लेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›