Report by : कालू वर्मा
Published at :
सुराज सेवादल का सीसीआर के बाहर धरना प्रदर्शन


हरिद्वार में सहारा की 555 बीघा भूमि सील करने की मांग

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित सहारा कंपनी की 555 बीघा जमीन को सील करने की मांग को लेकर सुराज सेवादल ने मेला नियंत्रण कक्ष में धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सुराज सेवादल के कार्यकर्ता मेला नियंत्रण कक्ष पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया, धरना-प्रदर्शन के बाद एसडीएम पूरन सिंह राणा को ज्ञापन भी सौंपा।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे द्वारा सहारा कंपनी के 555 बीघा जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। दरअसल सहारा कंपनी पर निवेशकों के करोड़ों रुपए की देनदारी है, देनदारी चुकाए बिना कंपनी ने जमीन को भू-माफिया को बेच दिया था, भू-माफिया द्वारा जमीन पर कॉलोनी भी काट ई है। शासन में हुई शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी है, जिसको लेकर आज सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने धरना- प्रदर्शन कर कॉलोनी को सील करने की मांग की है, एक हफ्ते में मांग ना माने जाने पर उक्त जमीन पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›