Connect with us

उधमसिंह नगर

सीओ वंदना वर्मा और मेयर ऊषा चौधरी समेत 100 महिलाओं को सुषमा स्वराज स्मृति सम्मान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजपा महिला मोर्चा ने किया समम्मनित

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक रिसार्ट में आज भाजपा महिला मोर्चा ने सौ से अधिक महिलाओं को स्व सुषमा स्वराज स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने इस मौके पर पूर्व विदेश मंत्री स्व सुषमा स्वराज के व्यक्तित्व और कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि वह भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु महिला राजनेता भी कहा जाता था।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण पर उनके सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही हैं।उन्होंने कहा कि सुषमा ने देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़ी से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। उन्होंने कहा, ‘‘जो विजन सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए देखा था, आज केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण के लिए उसी दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ रही हैं।महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम न लहराया हो। भाजपा प्रत्येक स्तर पर महिलाओं के पक्ष में मजबूती से खड़ी हुई है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वह समाज की प्रत्येक बहन तक पहुंचने में सफल है।समारोह में इस दौरान मेयर ऊषा चौधरी, सीओ वंदना वर्मा, सीमा चौहान, नमिता गुप्ता, सायरा बानो, उर्मिला पाठक, उर्बशी दत्त बाली, प्रेमा विश्वास(पैरा ओलंपियन) गंगावती, रेखा मेहता, प्रियंका, निर्मला मेहता, कविता, प्रियंका चौधरी, लक्ष्मी, मनदीप कौर, पूजा प्रजापति, अनीता दुबे, नूपुर गुप्ता,गीता पपोला,रोशनी, सोनिया कश्यप समेत करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी खिलेंद्र सिंह प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, रश्मि रस्तौगी, रुचि भट्ट,प्रदेश मीडिया प्रभारी, नेहा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी, प्रिया सिंह बिष्ट, सुधा शर्मा, राजदीपिका मधुर, रीति नागर, मंजू यादव, कविता यादव, पूजा मित्तल, कल्पना राणा, पूजा मित्तल, योगेश सैनी, मोहन बिष्ट, रजत सिद्धू, वृजेन्द्र कुमार, कमलजीत सिद्धू, समरपाल चौधरी, मोनू चौधरी, अलका जीना, गुरुबख्श बग्गा, विनीत चौधरी, राहुल पैगिया, आकांक्षा ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन उमा जोशी नें किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement