Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में तीज उत्सव: नारी जीवन में उल्लास और संस्कृति का संगम, इंदु ध्यानी को “तीज व सावन क्वीन” का ताज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगरकॉर्बेट सखी ग्रुप द्वारा होटल देसी रूट्स में आयोजित तीज महोत्सव महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बन गया। इस आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय परंपरा को जीवंत किया।


नेहा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में घूमर नृत्य, पारंपरिक पोशाक प्रतियोगिता, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़, बैलून गेम जैसी रोचक गतिविधियाँ हुईं। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा अनुभा शर्माग्रोविंग बड्स की प्रधानाचार्या अनीता रावत ने तैयार की, जबकि पूनम गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
इंदु ध्यानी को “तीज व सावन क्वीन” का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
आरती अग्रवाल, रूचि गिरी, आकांक्षा, गीता, खुशबू, मेघा, रति सहित कई महिलाओं ने उत्सव में भागीदारी निभाई।
यह आयोजन स्त्री जीवन की उमंग, आत्म-सम्मान और सांस्कृतिक जुड़ाव का अनूठा उदाहरण बना।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement