Connect with us

नई दिल्ली

11वीं के छात्र ने सहपाठी किशोरी से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं आरोपी और छात्रा
देहरादून। सहपाठी किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 11वीं के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को एक महिला ने तहरीर दी। उसने बताया कि उनकी 16 वर्षीय लड़की पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। आरोप है कि उसी की क्लास में पढ़ने वाले साथी छात्र फिरोज निवासी आजाद कॉलोनी ने बेटी से दोस्ती की। इसके बाद एक जगह ले जाकर बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी फिरोज (18) को सोमवार को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement