Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी कलजीखाल रोड पर हादसा, कार खाई में गिरी, एक कि मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। सोमवार को थाना सतपुली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कलजीखाल मार्ग पर भेंटों से लगभग 3 किमी आगे मवाधार के पास एक इको कार (UK12- TA 1264)अनियंत्रित होने से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से HC जितेंद्र सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मोके के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया। उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। रेस्क्यू टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक के शव को निकाला व कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधानों से गलत दस्तावेजों पर हस्ताक्षर मामले में डीएलएसए सचिव से मांगी रिपोर्ट

मृतक का विवरण:-
पंकज कुमार पुत्र श्री नागेंद्र कुमार, 28 वर्ष, निवासी- ग्राम- भंगडू, पो0 रोडखाल, कलजीखाल, पौड़ी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement