Connect with us

हरिद्वार

तलवारबाजी कर खूनी होली खेलने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

साथियों संग मिलकर पीड़ित को तलवार मारकर किया था घायल, वीडियो हुआ था वायरल

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में दिनांक 8 /03/2023 को अकित सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी निवासी शिव विहार कॉलोनी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार द्वारा सोनू सरदार, सत्यम जाट, रोहन राजपूत, पारस, शिवराज जाट, अनमोल चौहान, कुश सिंह निवासी जगजीतपुर व अन्य 8-10 लोगों द्वारा मारपीट व तलवार से घायल करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया अभियान

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गुरुकुल जाने वाली सड़क पर मिलन वाटिका के पास से घटना के मुख्य आरोपी अभियुक्त सानू उर्फ सरदार को दबोचा गया। अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार बरामद की गई। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

अभियुक्त द्वारा होली पर्व के दिन कुछ व्यक्तियों पर आपसी कहासुनी होने पर तलवार से हमला कर दिया था जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे जिनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सानू कुमार सिंह उर्फ सानू सरदार पुत्र धर्मपाल राठी निवासी मकान नंबर 34 धोबी मोहल्ला गुरुकुल चौक गुरुकुल कांगड़ी कनखल

*अपराधिक इतिहास*
*1* मुकदमा अपराध संख्या 156/2022 धारा 323/584/506 भादवि

*2* मुकदमा अपराध संख्या 78/2023 धारा 147 /148 149 /323 /504 /506/307 भादवि

*बरामदगी*
घटना में प्रयुक्त तलवार

Select Language

Advertisement