Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :

अल्मोड़ा। आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने लिखी सरकार को पांती शराब की कीमतैं कम नहीं इस वर्ष दुकानें हौं आधी,तस्करी पर हो सख्ती,अगर रोकनी है बरबादी तो अगले वर्ष तक हो पूर्ण शराब बंदी जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राज्य सरकार को भेजे पत्र में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा है कि सरकार को शराब से कुछ हजार करोड़ की जो आय दिखाई दे रही है वो शराब जनित बिमारियों, मौतों, परिवार व सामाजिक विद्वैशों के मुकाबले नगन्य है सही आंकलन किया जाय तो न केवल गरीब जनता की गाढ़ी कमाई इससे कई गुना पानी की तरह बही जा रही है वहीं सरकार को भी बहुत सा धन शराब के चलन के दुष्परिणामों से निपटने में खर्च करना पड़ता है नैतिक रूप से भी यह ब्यवसाय हमारी सनातन धारणाओं के बिपरीत है। एक अन्य पत्र में राजकीय इन्टर कालेज नगरखान के शीघ्र भवन निर्माण तथा बिगत वर्ष विद्यालय में बृहद् मरम्मत के नाम से जिला पंचायत अल्मोड़ा द्वारा किये गये कार्य की जांच व कार्य पूर्ण किये जाने की मांग भी की गयी है एक अन्य पत्र में मनिआगर -नगरखान मोटर मार्ग के प्रथम भाग में डामरी करण तथा द्वितीय नवनिर्मित भाग के आधे अधूरे निर्माण को पूर्ण करने की मांग की गयी है पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी,दौलत सिंह बगड्वाल, गोपाल सिंह, कैलाश राम आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›