Connect with us

उधमसिंह नगर

पालीथीन में लिपटा मिला नवजात शिशु का शव, हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कटोराताल क्षेत्र में नवजात शिशु के शव को पालीथीन में लपेटा मिलने से हड़कंप मचा है। शनिवार की सुबह कटोरा तालपुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर यहां मीट बाजार के पास लोगों ने सड़क पर एक पालीथीन में नवजात शिशु का शव देखा तो हड़कंप मच गया। नवजात शिशु का शव देखकर लोगों ने कटोराताल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement