Connect with us

नई दिल्ली

बीयर की पेटियां ले जा रहा वाहन पलटा, बीयर की बोतलें लूटने टूट पड़े लोग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

200 पेटी बीयर ले जा रहा एक वाहन पलट गया और लोग बीयर की बोतलें लूटने के लिए टूट पड़े। समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसका वीडियो जारी किया है। जिसमें लोग बीयर की बोतलें उठाते नजर आ रहे हैं। घटना आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली की है।
चालक के वैन से नियंत्रण खो देने के बाद वाहन पलट गया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर बीयर की बोतलें पड़ी देखीं तो वे उसे उठाने के लिए दौड़ पड़े। घटना का एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राज्य में पहले भी शराब ले जा रहे ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आती रही हैं।

Select Language

Advertisement