Connect with us

हल्द्वानी

टाउन प्लानर ऑफिस का कमिश्नर ने औचक निरीक्षण किया, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा आज टाउन प्लानर के ऑफिस में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को देखा गया तो उसमें कई कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में खामियां नजर आई, कमिश्नर द्वारा इस संबंध में सहयुक्त निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। सहयुक्त निदेशक द्वारा छुट्टी पर जाने के संबंध में किसी भी प्रकार के कोई एप्लीकेशन कार्यालय में ऑफलाइन या ऑनलाइन नहीं दी गई है, ऐसे में कमिश्नर ने कड़ी फटकार भी लगाई। कमिश्नर द्वारा सहयुक्त निदेशक से अवकाश पर जाने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिए है कि 15 दिन के अंदर नक्शे पास किये जाने चाहिए, साथ ही कर्मचारी अपने कार्यालय में हमेशा उपस्थित पाए जाए, ताकि आम लोगों के काम समय पर हो सके, लेकिन यहां पर उपस्थिति में गड़बड़ियां पाई गई है, जिस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कमिश्नर ने कही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement