Report by : CWN Desk
Published at :
डीसीएम ने बाइक सवार युवक और महिला को कुचला, मौत

शेरपुर गांव के नजदीक डीसीएम को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
हरिद्वार
। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर शेरपुर के पास डीसीएम के कुचलने से बाइक सवार युवक और महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार डीसीएम चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस के मुताबिक वाड्राबाद, बिजनौर निवासी राजा (19) पुत्र जोगिंदर जगजीतपुर स्थित विष्णु गार्डन में किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। मंगलवार को लक्सर से हरिद्वार बाइक से आ रहा था। बाइक पर युवक के साथ उसकी ताई लक्ष्मी (60) और एक अन्य महिला बैठी थी। जैसे ही वह लक्सर हरिद्वार मार्ग पर शेरपुर गांव के नजदीक आया तो डीसीएम को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक डीसीएम से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई और राजा डीसीएम के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिलाएं घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान लक्ष्मी की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने घायल महिला का उपचार कराया जा रहा है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›