Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी में लापता लड़की का शव टिहरी झील से मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एफडीआरएफ ने 30 फीट गहराई से निकला शव

देहरादून। 28 फरवरी को पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक लड़की कल पीपलडाली क्षेत्र में झील किनारे से लापता हुई है, जिसके झील में डूबने की आशंका पर सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के हमराह मय डीप डाइविंग इक्विपमेंट के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
उक्त लापता लड़की की चप्पल झील किनारे मिलने से लड़की की झील में डूबने की संभावना और मजबूत हो गयी। SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
SDRF के डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए लगभग 30 फ़ीट की गहराई में युवती का शव खोज निकाला व किनारे लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक लड़की का नाम :- कुमारी मानसी नेगी उम्र – 15 पुत्र स्वर्गीय श्री प्रीतम सिंह नेगी
पता :- ग्राम – खान्ड , जिला – उत्तराखण्ड
रेस्क्यू टीम का विवरण
1. मुख्य आरक्षी पंकज खरोला
2. मुख्य आरक्षी राकेश सिंह
3. आरक्षी पंकज बिष्ट
4. आरक्षी अनिल नेगी
6. चालक जितेन्द्र सिंह

यह भी पढ़ें 👉  एस.एस.बी. प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को पेंशन और नौकरी के लिए योग्य गुरिल्ला प्रशिक्षितों को सेवा में लिये जाने पर की सुनवाई
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement