Connect with us

उत्तर प्रदेश

अलग-अलग पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, नहीं हुई शिनाख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हत्या कर शव पेड़ पर टांगने की आशंका, कागज के टुकड़े में लिखे हैं मुस्कान और आजाद नाम

लखनऊ। कन्नौज में एक युवक-युवती के शव पेड़ से लटकते मिलने से हड़कंप मचा है। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना स्थल से एक कागज मिला है जिसमें मुस्कान और जैकी उर्फ आजाद के नाम लिखा है।
प्राम्भिक जांच में हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका है। घटना स्थल के पास रगड़ के निशान मिले हैं। लड़की उम्र की 18 साल और लड़के की उम्र 20 साल करीब है। युवक-युवती के शव अलग-अलग पेड़ से लटके मिले। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखे तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।घटना स्थल गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सौंसरापुर गांव का है। सीओ सिटी प्रियंका बाजपेई ने कहा है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। शवों की पहचान करवाई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement